Vrat Tyohar: सिंघाड़े के स्वादिष्ट हलवे का व्रत में करें सेवन, ऐसे बनाएं


By Prakhar Pandey19, Oct 2023 02:42 PMnaidunia.com

सिंघाड़ा का आटा

व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। सिंघाड़े के आटे से बनी डिशेज का सेवन व्रत में किया जाता है। आइए जानते हैं सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाते है।

पोषक तत्व

सिंघाड़े का आटा भरपूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और प्रोटीन होता है।

व्रत की डिशेज

व्रत में बनने वाली डिशेज में सिंघाड़े का आटा मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। आलू की कचौड़ी हो या हलवा सिंघाड़े का आटा दोनों में ही काम आता है।

सामग्री की जरूरत

व्रत का हलवा बनाने के लिए एक कप सिंघाड़े का आटा, 1 कप चीनी, 2-4 पीसी इलायची, आधा कप घी और जरूरत अनुसार पानी ले लें।

बनाने की रेसिपी

आधे कप घी में एक कप सिंघाड़े का आटा धीमी आंच पर 5 मिनट तक भून लें। 5 मिनट पकाने के बाद यह भूरा होने लगेगा। 

भुना हुआ आटा

भुने हुए आटे में पानी डाले और धीमी आंच पर लगातार स्पून से चलाते रहे। इस मिक्सचर में गांठ नहीं पड़नी चाहिए और इसे गाढ़ा भी नहीं होने देना।

इलायची और चीनी

इस मिश्रण को पकाते हुए इसमें स्वादानुसार चीनी और पीसी हुई इलायची मिला लें। इसे पकाते हुए कुछ मिनटों के लिए अच्छे से चला लें।

गार्निश करें

इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप सिंघाड़े का स्वादिष्ट हलवा बना सकते है। साथ ही, इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें ड्राई फ्रूट्स से गार्निश भी कर सकते है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मॉर्निंग वॉक के तुरंत बाद खाएं 5 चीजें, बॉडी रहेगी फिट