7 मार्च को होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी आपको बुरा न मानो होली है बोलकर रंग लगाएंगे लेकिन इस पर्व पर आपको अपनी स्किन का खास तौर पर ध्यान रखना होगा।
रंग आपकी स्किन पर रिएक्ट न करें इसके लिए अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप स्किन का ख्याल रख सकते हैं।
इस होली अगर आप केमिकल वाले कलर की जगह गुलाल से होली खेले तो अच्छा रहेगा। कलर आपकी स्किन को नुक्सान पंहुचा सकते हैं।
रंगों से खेलने के एक दिन पहले दो चम्मच बादाम पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे रंगों का असर कम होगा।
इस दिन आप अपने चेहरे का खास ध्यान रखे। होली खेलने से पहले कोई क्रीम जरूर लगाए।
होली खेलने से पहले पहले आप 30 एसपीएफ की सनस्क्रीन जरूर लगा लें। इससे आपकी स्किन को ज्यादा नुक्सान नही होगा।
होली से पहले ही ऐसा कोई ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए और होली के 3-4 दिन बाद तक त्वचा पर किसी तरह का ट्रीटमेंट न लें।
दो चम्मच बेसन, दो छोटे चम्मच दूध और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और 5-8 मिनट बाद में हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें।