समय पर लंच करने से शरीर को ताकत और पोषण मिलता है, लेकिन कई बार काम में व्यस्त रहने की वजह से लंच करना भूल जाते हैं, जिससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।
समय पर लंच न करने के कारण शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। जिसके कारण इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
अक्सर समय पर खाना ना खाने के कारण ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
समय पर लंच न करने की वजह से पेट में गैस और एसिडिटी हो सकती है। साथ ही, इससे पाचन तंत्र भी कमजोर होता है।
ज्यादा देर भूखा रहने से शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन लेवल बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
अक्सर लोग दोपहर में खाना ना नहीं खाते हैं, तो ऐसे में शाम के समय अनहेल्थी स्नैक्स क्रेविंग बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
अगर आप काम में ज्यादा व्यस्त हैं, तो ऐसे में नट्स, फल या दही का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिले, लेकिन लंच स्किप करना सही विकल्प नहीं है।
अगर आपको कम भूख लगने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com