वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तु में व्यक्ति के सोने की दिशा को भी बताया गया हैं। आइए जानते है किन दिशाओं में पैर करके नहीं सोना चाहिए।
वास्तु के अनुसार अगर गलत दिशा में पैर रखकर सोते है तो उसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा में कभी भी पैर करके नही सोना चाहिए क्योंकि दक्षिण को यम का दिशा माना जाता हैं।
वास्तु के अनुसार दक्षिण के आलवा पूर्व दिशा में भी भूलकर पैर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि इस दिशा में सूर्य उदय होता है और आपके बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता हैं।
वास्तु के मुताबिक अगर आप सोते समय गलत दिशा में पैर करते है तो आपको डरावने सपने आने की ज्यादा संभावनाएं हैं।
गलत दिशा में पैर करके सोने पर आपको नकारात्मक विचार भी घेर सकते हैं। अगर आप गलत दिशा में पैर करके सोते है तो सचेत हो जाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उतर दिशा में पैर करके सोना शुभ माना जाता हैं। इससे आयु में भी वृद्धि होती हैं।
उत्तर दिशा में पैर करके अगर आप सोते है तो आपके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।