स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांपों के दिखाई देने से पता चलता है कि जिंदगी में कुछ न कुछ जरूर घटित होने वाला है।
कुछ लोगों को सपने में सांप काट लेता है। आज बात कर रहे हैं कि इस तरह के स्वप्न का क्या मतलब होता है और यह किस बात की ओर ईशारा करता है।
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में सांप का काटना एक शुभ संकेत होता है। यह सपना संकेत देता है कि जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
सपने में सांप डस ले तो समझ जाएं कि अच्छा समय शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं, इस दौरान भाग्य का साथ भी आपको मिलेगा।
स्वप्न शास्त्र में इस सपने का नजर आना भी शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना जीवन में आने वाली खुशहाली का संकेत देता है।
सपने में काला सांप फन उठाए नजर आएं तो समझ लें धन लाभ होगा। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा सपना धन वृद्धि का संकेत देता है।
कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें सपने में बार-बार सांप दिखता है। दरअसल, ऐसा कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष की वजह से होता है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि नईदुनिया की तरफ से नहीं की जा रही है।
सपने में सांप का काटना शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ