सपने में सांप का दिखना अशुभ माना गया है। सांपों का झुंड भी नजर आए तो अच्छा संकेत नहीं होता।
यदि सपने में किसी निर्जन स्थल पर बार-बार सांप दिखे तो समझ लीजिए कुछ बुरा होने वाला है।
; जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है या राहु-केतु की दशा चल रही होती है तो सांप के सपने अधिक आते हैं।
सपने् में चील का नजर आना अशुभ होता है। यह संकेत देता है कि पितरों की आत्मा भटक रही है।
सपने में कौआ नजर आना अपशकुन होता है। यह संकेत होता है कि कोई मुसीबत आने वाली है।
गिरगिट का सपना में नजर आना भी अशुभ है। यह काम में बाधा आने का संकेत होता है।