सपने में काला सांप दिखना एक अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि जल्द ही तरक्की होने वाली है।
सपने में सुनहरे रंग का सांप देखना शुभ होता है। यह आर्थिक लाभ का संकेत देता है।
सपने में सफेद रंग का सांप दिखना ढेर सारा धन मिलने का संकेत है।
सपने में हरे रंग का सांप दिखने का अर्थ है कि कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी।
सपने में रंग-बिरंगा सांप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। सम्मान मिलने वाला है।
यदि सपने में पीला सांप दिखाई दे तो जातक को काम के कारण घर छोड़ना पड़ सकता है।