वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार है।
घर में स्नेक प्लांट रखने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
वास्तु शास्त्र में ये पौधा भाग्यशाली माना गया है। जानिए स्नेक प्लांट को घर में रखने के फायदे क्या हैं।
स्नेक प्लांट को घर की पूर्व, दक्षिण या दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है।
इस पौधे को नेचुरल एयर प्यूरिफायर कहा जाता है। ये घर की हवा को शुद्ध करता है।
स्नेक प्लांट को घर के मेन गेट पर रखना चाहिए। यह धन को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश से रोकता है।
स्नेक प्लांट बाथरूम में नहीं रखें। बाथरूम से निकलने वाली ऊर्जा पौधे को खराब कर देगी।