खर्राटे लेना हो सकती हैं कई बीमारियों का संकेत


By Arbaaj11, Jan 2025 07:10 PMnaidunia.com

आमतौर देखा जाता हैं कि जब कोई व्यक्ति खर्राटे लेता है, तो लोग हंसते हैं। लेकिन खर्राटे को मजाक में नहीं लेना चाहिए। खर्राटे लेना कई बीमारियों का संकेत माना जाता है।

खर्राटे की समस्या

अगर आप या आपके घर में कोई सोते समय खर्राटे लेते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खर्राटे लेना कई समस्याओं का संकेत माना जाता है।

डायबिटीज का संकेत

अगर आप खर्राटे ले रहे हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, शुगर लेवल बढ़ाने से दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है, जिसके कारण स्ट्रेस हॉर्मोन सक्रिय हो जाते हैं।

हार्ट संबंधित समस्याएं

यदि कोई व्यक्ति हमेशा सोते समय खर्राटे लेता है, तो उसे हार्ट संबंधित समस्या हो सकती है। हार्ट के मरीज खर्राटे लेते है।

साइनस की समस्या

सोने के दौरान खर्राटे लेना साइनस की समस्या भी हो सकती है। साइनस होने पर भी व्यक्ति खर्राटे लेना शुरू कर देता है।

नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत

जब किसी के नाक की हड्डी बढ़ने लगती है, तो व्यक्ति नाक से नहीं मुंह से सांस लेता है, जिसकी वजह से व्यक्ति खर्राटे लेता है।

गले में इंफेक्शन

गले में इंफेक्शन के कारण भी खर्राटे आने लगते हैं। दरअसल, इंफेक्शन के कारण हवा के मार्ग में रुकावट आ जाती है। लेकिन जब इंफेक्शन दूर हो जाता है खर्राटे की परेशानी भी दूर हो जाती है।

इन कारणों से व्यक्ति खर्राटे लेता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में रोज 5 नीम की पत्तियां चबाने से होते हैं ये कमाल