सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानी


By Sandeep Chourey19, Apr 2023 08:25 AMnaidunia.com

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।

घर से बाहर न निकले

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव का असर शिशु पर हो सकता है।

भूलकर भी न देखें सूर्यग्रहण

गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण नहीं देखना चाहिए। दरअसल, सूर्य ग्रहण की किरणों का असर उनकी आंखों पर पड़ सकता है और बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है।

इन चीजों से रहें दूर

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न करें। ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन भी दूषित हो जाता है। गर्भवती महिलाएं चाहें तो फल को अच्छे से साफ करके खा सकती हैं।

नुकीली चीजों से दूर रहें

सूर्यग्रहण के दौरान नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू, आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

गंगाजल का छिड़काव करें

सूर्य ग्रहण के गर्भवती महिला को कढ़ाई बुनाई नहीं करनी चाहिए। पेड़-पौधों का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान करके घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को रामचरित मानस का पाठ करना चाहिए या फिर किसी अन्य धार्मिक ग्रंथ का पाठ चाहिए।

जीभ पर तुलसी रखें

सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपनी जीभ पर तुलसी के पत्ता रखकर हनुमान चालीसा या रामायण का पाठ कर सकती है।

प्यार के मामले में लकी होते हैं इन 3 राशि के लड़के