2024 में सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्में और वेब सीरीज होगी रिलीज


By Prakhar Pandey07, Feb 2024 11:06 AMnaidunia.com

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से बड़ी स्क्रीन से दूर है। सिनेमाघरों में आखिरी बार डीवा 2022 में डबल एक्सएल फिल्म में नजर आई थी। आइए जानते है 2024 में सोनाक्षी की कौन-सी फिल्में और वेब शोज रिलीज होने वाले है?

कैसा रहा 2023?

2023 में एक्ट्रेस ओटीटी वेब शो में नजर आई थी। सोनाक्षी इस साल दहाड़ वेब सीरीज में नजर आए थे। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई दहाड़ के लिए सोनाक्षी को काफी सराहना मिली थी।

2024 में आने वाली फिल्में

2024 में एक्ट्रेस फिल्म और वेब शोज दोनों में दिखाई देने वाली है। इस साल एक्ट्रेस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में भी नजर आने वाली है।

बड़े मिया छोटे मिया

बड़े मिया छोटे मिया में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बड़े मिया छोटे मिया में सोनाक्षी के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में होंगे।

हीरामंडी

संजय लीला भंसाली के सबसे मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक हीरामंडी भी इसी साल रिलीज होने वाली है। हीरामंडी एक हिस्ट्री, रोमांस और ड्रामा सीरीज होगी। इस वेब शो का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है।

खिलाड़ी 1080

कबीर सदानंद के निर्देशन में बन रही खिलाड़ी 1080 एक एक्शन फिल्म होने वाली है। मूवी में सोनाक्षी भी लीड रोल में होंगी। फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 जून 2025 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा कैमियो रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करने वाले है।

ककुड़ा

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ककुड़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। मूवी में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी लीड रोल में होंगे। फिल्म का काम पूरा हो चुका है। जल्दी ही इसकी रिलीज डेट आ सकती है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

AI के अनुसार, श्रीराम के किरदार में ऐसे दिखेंगे ये सितारे