फटाफट तैयार होने वाला 7 साउथ इंडियन नाश्ता


By Prakhar Pandey17, Aug 2023 01:14 PMnaidunia.com

साउथ इंडियन नाश्ता

अगर आप भी साउथ इंडियन नाश्ते के काफी ज्यादा शौकीन हैं तो आपके लिए ऐसी चीजें हैं जिसे आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

उपमा

उपमा नाश्ते का लिए साउथ इंडियन लोगों की पहली पसंद है। यह सूजी से बनाया जाता है जिसे आप भी अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

मसाला इडली

इडली साउथ इंडिया का एक मशहूर डिश है। सूजी और दही को मिलाकर इसे बनाया जाता है। मसाला इडली को आप नाश्ते में खा सकते हैं।

उत्तपम

उत्तपम भी ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा विकल्प होता है। साउथ इंडिया में उत्तपम को लोग काफी पसंद करते हैं और ये काफी टेस्टी भी होता हैं।

रवा डोसा

डोसा तो साउथ इंडियन लोगों का सबसे फेवरेट ब्रेकफास्ट होता है। इसे आप भी अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

सांबर वड़ा

सांबर वड़ा को बनाने में मात्र 10 मिनट का समय खर्च करना पड़ता है। इसे आप नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं आपको यह काफी टेस्टी लगेगा।

अक्की रोटी

जहां उत्तर भारत में आटे की चपातियां बनती है वहीं, कर्नाटक में चावल या अक्की रोटियां बनाई जाती है। इसे खाना लोग काफी पसंद करते हैं।

पुलिहोरा

ब्रेकफास्ट के लिए यह भी एक अच्छा ऑप्शन है। यह मसालेदार इमली वाली चावल को भुनी हुई मूंगफली के साथ सर्व किया जाता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉडी को रिलैक्स करने के लिए करें ये आसान योगासन