साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बेहतरीन सुपरस्टार हैं जो अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में माहिर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ कुछ एक्टर अपने फिटनेस और लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं।
आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे साउथ के उन एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बारे में जो शाकाहारी हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो नॉनवेज नहीं खाते।
साउथ की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में से एक श्रुति हासन नॉनवेज नहीं खातीं हैं। वो अपनी डाइट को लेकर काफी सचेत रहती हैं।
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी वेजिटेरियन हैं। एक्ट्रेस सादा शाकाहारी भोजन करती हैं।
साउथ एक्टर महेश बाबू अपनी फिटनेस को लेकर पॉपुलर हैं। वह पूरी तरह शाकाहारी भी हैं। वो हेल्दी और सादा खाना पसंद करते हैं।
हिन्दी और तमिल सिनेमा के एक्टर आर. माधवन नॉनवेज को पूरी तरह छोड़ चुके हैं। अब वो पूरी तरह शाकाहारी खाना खाते हैं।
साउथ के सुपरस्टार सूर्या भी नॉनवेज नहीं खाते हैं। वो शुद्ध शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं।
साउथ के ये सितारे नहीं खाते नॉनवेज। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com