जब भी साउथ इंडियन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आती हैं कुछ न कुछ बड़ा जरूर होता है। इन फिल्मों में एक्शन से लेकर इतिहास तक बताया जाता है।
आज हम आपको ऐसी साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो भारतीय इतिहास पर बनी हुई है और सुपरहिट भी बॉक्स ऑफिस पर हुई है।
फिल्म राजन्ना एक पीरियड धमाकेदार मूवी है जो भारत के आजाद होने से पहले स्वतंत्रता सेनानी सुदाला हनुमंथु के जीवन परिचय को विस्तार से दिखाती है। इसे आप zee5 पर देख सकते हैं।
महानती भी एक जीवनी पर बनी हुई मूवी है जो साउथ इंडियन एक्ट्रेस सावित्री के उत्थान और पतन को दर्शाती है। इसे आप MX Player पर देख सकते हैं।
यह फिल्म भारत की पुरानी इतिहास पर बनी हुई है। इस मूवी में यह दिखाया जाता है रायलसीमा क्षेत्र के सम्राट उलायवाडा नरसिम्हा रेड्डी ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को खत्म करने की लड़ाई लड़ी।
यह फिल्म दूसरी शताब्दी ई पू के प्रसिद्ध सातवाहन वंश के राजा गौतमीपुत्र शातकर्णी की कहानी के बारे में बताती है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
रूद्रमादेवी 13वीं शताब्दी में काकतीय वंश की शासक रूद्रमा देवी के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम स्टारर फिल्म पोंनियिन सेलवन भी भारतीय इतिहास पर बनी हुई है। इसे आप प्राइम विडियो पर आसानी से देख सकते हैं।