OTT प्लेटफॉर्म पर देखें साउथ की ये बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में


By Prakhar Pandey2023-04-13, 17:00 ISTnaidunia.com

साउथ फिल्मों

अगर आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो ये बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में आपको काफी एंटरटेन करने वाली हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

विक्रम वेधा

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में उपलब्ध विक्रम वेधा एक सस्पेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं।

यू-टर्न

एमएक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध यू-टर्न एक सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म हैं। फिल्म में सामन्था, आधी पिनिसेट्टी, राहुल रविंद्रन और भूमिका चावला हैं।

मुंबई पुलिस

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध मुंबई पुलिस एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म हैं। यह मलयालम फिल्म में एंटनी एसीपी के इर्द गिर्द घूमती हैं।

मायावान

मायावान एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। यह फिल्म एक कॉम्प्लिकेटेड केस के बारे में हैं।

दृश्यम 2

बॉलीवुड में बनी दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों ही साउथ फिल्मों का रीमेक हैं। दरअसल 2021 में रिलीज हुई इस मलयालम फिल्म की काफी प्रशंसा की गई थी। मलयालम दृश्यम 2 प्राइम पर उपलब्ध हैं।

रत्सासन

रत्सासन को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं यह भी एक स्लैशर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म हैं। मूवी में विष्णु विशाल, अमाला पॉल और सरवनन मौजूद हैं।

यशोदा

समांथा स्टारर यशोदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कहानी को सरोगेसी से जोड़कर दिखाया गया और फिल्म आखिर तक आपको बांध के रखती है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

तृषा कृष्णन के सुपर साड़ी लुक्स