प्रभास की आने वाली 5 धांसू फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा कोहराम


By Shivansh Shekhar24, Aug 2024 12:30 PMnaidunia.com

प्रभास का शानदार करियर

साउथ सिनेमा की एक पहचान बन चुके प्रभास का करियर इस समय चरम पर है। बाहुबली, बाहुबली 2 और सालार जैसी एक्शन पैक्ड फिल्में देने वाले इस हीरो ने खूब नाम कमाए हैं।

'कल्कि' ने काटा बवाल

हाल ही में प्रभास की एक शानदार एक्शन मूवी कल्कि रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस का धागा खोलकर रख दिया और कमाल की कमाई है।

आने वाली 5 फिल्में

प्रभास की आने वाली फिल्मों का सिलसिला जारी है। आज हम आपको उनकी 5 ऐसी अपकमिंग मूवी के बारे में बताएंगे, जिसका इंतजार आप अभी से ही करना शुरू कर देंगे।

फौजी

मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी का इंतजार आपके दिल और दिमाग में जरूर चल रहा होगा। प्रभास की यह शानदार देशभक्ति फिल्म मैत्रीय मूवीज और टी सीरीज के अंडर में बन रही है।

द राजा साहब

द राजा साहब एक ऐसी आने वाली फिल्म है जिसमें आपको एक्शन का डोज देखने को नहीं मिलेगा। यह मूवी हॉरर और कॉमेडी पर बनाई जा रही है।

सालार पार्ट 2

2023 में आई प्रभास की फिल्म सालार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था। 700 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

स्पिरिट

संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल मेगा ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब वो स्पिरिट लेकर आ रहे हैं। इस मूवी में प्रभास का लाजवाब एक्शन आपको देखने को मिलेगा।

कल्कि पार्ट 2

कल्कि की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है। इसकी भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका 40 फीसदी हिस्सा शूट हो गया है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन बॉलीवुड डीवा से सीखें शॉर्ट ड्रेस में परफेक्ट लुक कैरी करना