सुबह मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करने से क्या होगा?


By Sahil15, Mar 2024 07:34 PMnaidunia.com

मेन गेट पर पानी का छिड़काव

सुबह के समय घर के मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने के कई फायदे भी बताए गए हैं।

देवी-देवताओं का होता है आगमन

शास्त्रों के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार से देवी-देवताओं का आगमन होता है। इस वजह से घर के मेन गेट को साफ रखना बेहद जरूरी होता है।

वास्तु दोष से मुक्ति

यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो सुबह के समय रोजाना मुख्य द्वार पर शुद्ध पानी से छिड़काव करें। ऐसा करने से दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

घर का वातावरण होगा शुद्ध

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर जल का छिड़काव करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इतना ही नहीं, घर की शुद्धि भी होती है।

नकारात्मकता होगी दूर

घर के मेन गेट पर पानी छिड़कने से नकारात्मक और बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है। बता दें कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में एक कवच की तरह काम करता है।

भाग्य का मिलेगा साथ

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को काफी शुभ माना जाता है। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा तो सदस्यों को भाग्य का साथ मिलेगा।

घर में रहेगी शांति

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि जल का छिड़काव करने से घर में सुख-शांति का माहौल रहता है। इसके अलावा पारिवारिक कलह की स्थिति दूर हो जाती है।

ऐसे छिड़के पानी

सुबह के समय साफ पानी लें और दरवाजे के दोनों तरफ छिड़क दें। इसके अलावा बाकी पानी को जमीन पर नीचे की तरफ गिरा दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

10 दिन में अरबपति बनेंगे 3 राशि वाले, 1 दशक बाद साथ आएंगे मित्र ग्रह