घर का मुख्य द्वार काफी महत्वपूर्ण होता है। मुख्य द्वार की दिशा और वहां लगी चीजें काफी महत्व रखती हैं। आइए जानते हैं अपार धन-दौलत के लिए मुख्य द्वार पर कौन-सा वंदनवार लगाना चाहिए?
मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ होता है। घर में किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले वंदनवार लगाने का खास महत्व होता है।
त्योहारों में अक्सर दिवाली के मौकों पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार को वंदनवार से सजाते है। मांगलिक कार्यों में इसे लगाना अनिवार्य माना जाता है।
मांगलिक कार्य से पहले घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। पत्तों से बने वंदनवार को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है।
वंदनवार को आम या अशोक के पत्तों से ही बनाया जाता है। इन पत्तों को एक सूत में पिरोकर एक झालर बनाई जाती है।
मांगलिक कार्यों के दौरान वंदनवार को लगाया जाता है और जब तक कार्य खत्म न हो जाएं, इसे हटाया नहीं जाता है। लोग कौड़ी और नारियल के रेशों से भी वंदनवार बनाते है।
अशोक के पत्तों से बने वंदनवार को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं भी दूर होने लगती है।
आम के पत्तों का वंदनवार लगाने से घर में संपन्नता और परिवारजनों में खुशहाली आती हैं। हर शुभ मौकों पर इसे लगाना अनिवार्य माना जाता है।