मूलांक 5 वालों लोगों में कई खासियत पाई जाती है, जो अन्य मूलांक वालों के मुकाबले में ज्यादा होती है। आइए जानते हैं कि इस मूलांक वालों में क्या-क्या खासियत होती है-
इस मूलांक के व्यक्ति गुणों से भरपूर होते हैं। इन लोगों का जन्म महीने के 5, 14, और 23 को होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 वालों लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। यह बुद्धि और तर्क का इस्तेमाल करके सही फैसले लेते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 5 होता है उनकी सोच काफी दूरदर्शी होती है। दूरदर्शी के कारण कारोबार में कामयाब होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 वालों की स्थिति भी काफी मजबूत होती है। ये लोग आर्थिक फैसला काफी अच्छे से लेते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 व्यक्ति बिजनेसमैन बनते हैं। व्यापार के क्षेत्र में इस मूलांक वाले लोगों को भाग्य पूरा साथ मिलता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।