माथे पर कुमकुम लगाने के आध्यात्मिक लाभ


By Ram Janam Chauhan04, Feb 2025 04:15 PMnaidunia.com

कुमकुम को माथे पर लगाना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। यह धार्मिक नजरिए के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है-

आज्ञा चक्र सक्रिय करें

माथे पर कुमकुम लगाने से आज्ञा चक्र को सक्रिय करने में सहायता मिलती है। साथ ही, इससे मानसिक शांति मिलती है।

कुमकुम सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाए

माथे पर रोजाना कुमकुम लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।

कुमकुम एकाग्रता बढ़ाए

रोजाना कुमकुम को माथे पर लगाने से मन शांत होता है। जिसकी वजह से काम के दौरान एकाग्रता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

कुमकुम सिरदर्द दूर करे

कुमकुम में हल्दी और चंदन मौजूद होता है, जो सिरदर्द और तनाव की समस्या को दूर कर सकता है।

कुमकुम ऊर्जा संतुलित रखे

मान्यताओं के अनुसार, माथे पर कुमकुम लगाने से शरीर में ऊर्जा का संतुलित रखने में सहायता मिलती है। जिसकी वजह से रक्त संचार बेहतर होता है।

कुमकुम का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यातओं के अनुसार, देवी-देवताओं के पूजन के दौरान कुमकुम का इस्तेमाल करना शुभ होता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मंदिर में मिले फूल को तिजोरी में रखने से क्या होता है?