शनि देव के इन 2 मंत्रों का करें जाप, मिलेंगे कई लाभ


By Ram Janam Chauhan18, May 2025 01:03 PMnaidunia.com

शनि देव को न्याय और सत्य का देवता माना जाता है। ऐसे में अगर आप इन 2 मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो सकता है।

ॐ शं शनैश्चराय नमः का करें जाप

अगर आप शनि देव के ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे जीवन में सकारात्मक्ता और बुरे विचारों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

इस मंत्र का करें जाप

नमो शनैश्चराय महादेवाय त्र्यम्बकाय त्रिपुरान्तकाय मंत्र का जाप करने से शनि दोष को दूर करने और जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

कब करें जाप

शनि देव के इन शक्तिशाली मंत्र को शनिवार के दिन सुबह के समय जाप करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

नजर दोष से रक्षा

इन मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक शक्ति को दूर और किसी भी प्रकार के नजर दोष से रक्षा करने में मदद मिलती है।

धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा

अगर आपके जीवन में धन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या चल रही है, तो ऐसे में इन मंत्रों के जाप से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मिलती है मानिसक शांति

अगर आप तनाव, डिप्रेशन, बेचैनी, थकान और किसी तरह के बीमारी से परेशान है, तो इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रविवार को कपूर जलाने से क्या होता है?