चांदी के गिलास में पानी पीना शुभ माना जाता है। इसलिए, राजा-महाराजा इसमें जल ग्रहण करते थे। आइए जानते हैं, चांदी के बर्तन में पानी पीने के आध्यात्मिक लाभ
अगर आप चांदी के बर्तन में पानी ग्रहण करते हैं, तो इससे बुरी शक्तियों से बचाव और मन को शुद्ध करने में सहायता मिल सकती है।
चांदी का सीधा संबंध चन्द्र के साथ होता है, जिसे शांति का प्रतीक माना जाता है। जिसके कारण चांदी के बर्तन में पानी पीने से गुस्सा कंट्रोल हो सकता है।
चांदी के धातु में पानी ग्रहण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मानसिक शांति मिल सकती है।
चांदी को सुख-समृद्धि के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस बर्तन में पानी पीने से घर में आपसी प्रेम बना रहता है।
चांदी के गिलास में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही, इससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।
अगर आपके कुंडली में चंद्र दोष है, तो ऐसे में चांदी के बर्तन में पानी पीने से चंद्र दोष को कम करने में सहायता मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com