हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यह समय भगवान का समय होता है। इस समय उठने से कई चमत्कारी फायदे होते हैं-
ब्रह्म मुहूर्त में उठने का समय 4:00 बजे माना गया है। इस शुभ मुहूर्त में उठने से शरीर बीमारी से दूर रहता है।
हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का भजन करना काफी ज्यादा शुभ होता है। इससे भक्त की परेशानियां खत्म होती है।
मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में नींद में हो तो वह ब्रह्मचर्य से हीन है और वह मानसिक बीमारी का शिकार होता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठते ही पहले भगवान या गुरु जी का स्मरण करना चाहिए। इसके बाद गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर स्नान करके आरती भजन करना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर राधे-राधे नाम का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जिंदगी में सफलता मिलती है।
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सुबह में सोना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से ईश्वर आपसे रूठ सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में सुबह उठकर अपनों से बड़ों के पैर छूना और आशीर्वाद लेना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं।
इस तरह आप भी रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर इन लभों को उठा सकते हैं। इसी तरह की धर्म और आध्यात्मिक से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com