आज के समय में हम सभी के घरों में शीशा मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल घरों की खूबसूरती बढ़ाने और चेहरा देखने के लिए किया जाता है।
कई बार किसी कारण अचानक शीशा टूट जाता है, जिसे लेकर हमारे मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। आज हम जानेंगे कि मंगलवार के दिन कांच टूटना शुभ होता है या अशुभ?
यदि आपके घर भी मंगलवार को अचानक शीशा टूट जाए, तो कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं। लेकिन इसके कई अलग-अलग मायने हो सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि घर में रखा शीशा अचानक से टूट जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा मान्यता है कि शीशा टूटने से घर में आने वाली मुसीबतें शीशे ने अपने ऊपर ले लेती हैं, जिससे परिवार सुरक्षित रहता है।
कुछ लोगों का मानना होता है कि शीशा टूटने का मतलब है कि अब घर में आने वाली परेशानियाँ टल गई हैं। इससे हनुमान जी ने हमें बचा दिया है।
घर के अंदर कभी भी टूटे हुए कांच को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। अशुभ घटना से बचने के लिए टूटे कांच को तुरंत बाहर फेंक देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गोल शीशा नहीं लगाना चाहिए। इसकी जगह,आठ कोने वाले शीशे का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है
इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com