सोते वक्त सपनों पर किसी भी व्यक्ति का नियंत्रण नहीं होता है। आइए जानते है सपने में किन जानवरों का दिखना क्या संकेत देता है?
सोने की अवस्था में मनुष्य चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो नींद में दिखने वाले सपने कभी- कभी भविष्य में होने वाली घटना का संकेत भी देते है।
सपने में सोते वक्त शेर का दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। शेर को सपने में देखने का अर्थ राजयोग मिलना होता है।
नींद में हाथी या गाय को देखना भी शुभ प्रतीक माना जाता है। सपने में हाथी देखने का अर्थ यह होता है कि व्यक्ति को जल्द सफलता मिलने वाली है। वहीं गाय दिखने का अर्थ यह होता है कि व्यापार में जल्द लाभ का योग बनेगा।
सोते हुए नींद में बंदर का स्वप्न में आना सही संकेत नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर देखने का अर्थ किसी निकट संबंधी से लड़ाई होना होता है।
स्वप्न में कुत्तों का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। अगर सोते हुए आपको सपने में कुत्ता दिख जाए तो इसका मतलब है कि रूका हुआ कार्य संपन्न होता है।
स्वप्न में चूहे का दिखना घर में धन के आगमन का संकेत हो सकता है। वहीं उल्लू का सपने में आना धन हानि का संकेत माना जाता है।
अगर सावन के दौरान सपने में सांप दिख जाएं तो इसका मतलब यह भी होता है कि आप पर शिव जी की कृपा है। इसके अलावा आम दिनों में स्वप्न में सांप देखना बिजनेस में बढ़ोतरी का संकेत होता है।
अगर स्वप्न शास्त्र से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ