सपने में नजर आने वाली चीजों का खास महत्व माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में इस बात का जिक्र भी है कि सपने में किन घटनाओं को देखना शुभ और अशुभ होता है।
कुछ लोगों को सपने में बंदर भी नजर आता है। सवाल खड़ा होता है कि अलग-अलग अवस्था में बंदर को देखने से क्या संकेत मिलता है।
सबसे पहले बता दें कि बंदर को सपने में देखना शुभ होता है। हालांकि, अलग स्थिति में बंदर का नजर आना कुछ बुरे संकेत की ओर इशारा भी करता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों को सपने में बंदर नजर आता है तो उनके ऊपर भगवान हनुमान की विशेष कृपा है। मान्यता है कि सपने में बंदर देखने से पता चलता है कि आपके जीवन में कोई बदलाव होगा।
अगर आपको बंदर गुस्से में नजर आता है तो यह एक अशुभ स्वप्न है। इसका अर्थ है कि आपका किसी के साथ झगड़ा होने वाला है।
सपने में बंदर को कुछ खाते हुए देखना भी अशुभ होता है। इस स्वप्न से संकेत मिलता है कि आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
स्वप्न शास्त्र में उल्लेख है कि बंदर का मस्ती करते हुए नजर आना एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने वाली है।
सपने में बंदर का झुंड नजर आना भी बेहद शुभ होता है। इस सपने को देखने का पहला संकेत मिलता है कि आपको परिवार का साथ मिलेगा। इसके अलावा, धन लाभ भी हो सकता है।