बॉलीवुड बायोपिक फिल्मों में अक्सर बड़े सितारों को कास्ट किया जाता हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर राजनीतिक शख्सियतों का किरदार निभाया हैं।
ऐ.एल विजय द्वारा निर्देशित फिल्म थलाईवी तामिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर बनी हैं। मूवी में कंगना रनौत ने जे. जयललिता का किरदार निभाया हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद ठाकरे शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर बनाई गई हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बालासाहेब का किरदार निभाया हैं।
एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया हैं।
2019 में आई फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। संजय बारु के किताब से प्रेरित यह फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं।
1992 में आई फिल्म सरदार में परेश रावल ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया हैं। इस आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
इमरजेंसी के दौरान रिलीज हुई फिल्म आंधी में सुचित्रा सेन ने आरती नाम का किरदार निभाया था। जिसे उस समय की सरकार इंदिरा गांधी से जोड़कर देखा जा रहा था। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
कंगना रनौत द्वारा निर्देशित इमरजेंसी में एक्ट्रेस खुद इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2023 के अंत में रिलीज हो सकती हैं।