Vastu Tips: घर की इस दिशा से करें साफ-सफाई की शुरुआत, होगी बरकत


By Prakhar Pandey14, Nov 2023 03:36 PMnaidunia.com

साफ-सफाई

घर में साफ-सफाई रखना किसे पसंद नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर की सफाई किस दिशा से शुरू करनी चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा

घर को साफ सुथरा रखने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में साफ-सफाई होने से बीमारियों भी दूर भागते है।

वास्तु शास्त्र

वास्तु अनुसार, घर में रखी हर वस्तु का खास महत्व होता हैं। ऐसे में सफाई के दौरान दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

झाड़ू लगाने का नियम

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद या फिर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने को मना किया जाता है। मान्यता अनुसार, सुबह का ब्रह्म मुहूर्त और सूर्यास्त के बाद के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है।

कब फेंके कचरा?

अगर किसी कारणवश आपको शाम में सूर्यास्त के बाद या सुबह के ब्रह्म मुहूर्त के दौरान झाड़ू लगाना भी पड़े तो निकाल हुआ कचरा, सूर्योदय के बाद ही बाहर फेंके।

इस दिशा से करें शुरुआत

घर की उत्तर दिशा, वायव्य कोण और ईशान कोण को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। घर की सफाई की शुरुआत हमेशा इन्हीं दिशाओं से करनी चाहिए। इस दिशा में कुबेर का वास होता हैं।

छत करें साफ

घर की बालकनी या छत पर कभी भी कबाड़, टूटी फूटी और खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए। मान्यता अनुसार, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

बाथरूम की करें सफाई

बाथरूम में कभी भी मकड़े की जाले नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है। घर की साफ-सफाई करते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शादी में आ रही अड़चनें? कार्तिक मास में करें ये उपाय