1 जनवरी 2025 में जरूर करें ये काम, सालभर बरसेगा धन   


By Lakshita Negi20, Dec 2024 09:00 PMnaidunia.com

नया साल हमारे जीवन में नई उम्मीदें और एनर्जी लेकर आता है। अगर आप चाहते हैं की साल 2025 भी खुशियों और समृद्धि से भरा रहे, तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान उपाय अपनाएं।

2025 में पैसों की तंगी से बचने का उपाय

घर के ब्रह्म स्थान पर दूध में केसर मिलाकर हल्का छिड़काव कर दें। यह उपाय घर में धन की एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

मुख्य द्वार पर सजावट से आएंगी खुशियां

घर के मुख्य दरवाजे पर कौड़ियों से बना बंदनवार लटकाएं। साथ ही, गंगाजल और केसर से हर दरवाजे और दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। यह घर में धन और खुशहाली के लिए शुभ माना गया है।घर के मुख्य दरवाजे पर कौड़ियों से बना बंदनवार लटकाएं। साथ ही, गंगाजल और केसर से हर दरवाजे और दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। यह घर में धन और खुशहाली के लिए शुभ माना गया है।

2025 में घर में खुशी के माहौल का उपाय

घर की नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन में अपने परिवार की अच्छी तस्वीर लगाएं। यह पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। इससे घर में खुशियां और सुख शांति बढ़ती है।

मोर पंख से पॉजिटिविटी

नए साल की पॉजिटिव शुरुआत करने के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं। इस उपाय को करके घर की नेगेटिविटी कम होती है और घर में लक बढ़ता है।

नॉर्थ डायरेक्शन में स्नेक प्लांट

घर की नॉर्थ डायरेक्शन में नीले रंग के गमले में स्नेक प्लांट लगाएं। यह वास्तु उपाय घर की आर्थिक स्थिति को अच्छा करता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।

घर की खुशियों के लिए उपाय

घर के हर कोने को साफ-सुथरा रखें। किसी भी टूटे हुए सामान को न रखें। साफ-सफाई से घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, जिससे घर का माहौल अच्छा होता है।

साल 2025 की अच्छी शुरुआत के लिए इन वास्तु उपायों को आजमा कर देखें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

Saphala Ekadashi पर नौ मुखी दीपक जलाने से क्या होता है?