क्रिकेट की सबसे पुराना फॉर्मेट टेस्ट अपने आप में काफी मायने रखता है। टेस्ट मैच क्रिकेट का एक पारंपरिक हिस्सा रहा है। आइए जानते है विराट और स्मिथ में कौन है बेहतर बल्लेबाज?
विराट कोहली हर फॉर्मेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से छाए रहते है। विराट ने टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 तक में अपने अद्भुत प्रदर्शन से कई रिकार्ड्स बनाए है।
स्टीव स्मिथ ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन टेस्ट मैचों में स्मिथ और भी बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे है।
विराट ने 113 टेस्ट की 191 पारियों में 49.16 की औसत से 8 हजार 848 रन बनाए है। इस दौरान कोहली ने 29 शतक जिसमें 7 दोहरे लगाए हैं, वहीं 50 अर्धशतक मारे है।
स्टीम स्मिथ ने 105 मैचों की 186 पारियों में 57.99 की औसत से 9 हजार 510 रन बनाए है। इस दौरान स्मिथ ने 32 शतक, 4 दोहरे शतक और 40 अर्धशतक लगाए है।
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की गिनती इतिहास में सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों के रूप में होगी। हालांकि, रिकॉर्ड्स बनाने के मामले में स्मिथ, विराट कोहली से काफी ज्यादा आगे है।
विराट जहां 191 पारियों में 11 बार नॉटआउट लौटे है तो वहीं स्मिथ 186 पारियों में 22 बार नॉटआउट पेविलियन लौटे है। विराट का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन है, वहीं स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 रन है।
विराट कोहली का स्पेशल क्रिकेट शॉट जहां कवर ड्राइव है। वहीं स्टीव स्मिथ का स्पेशल क्रिकेट शॉट स्कूप शॉट है, जिससे वो सबसे अधिक रन बनाते है।