तुलसी के पौधे में होने वाले ये बदलाव देते है शुभ-अशुभ के संकेत?


By Prakhar Pandey12, Dec 2023 08:32 AMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। इसे बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। आइए जानते है पौधे में होने वाले बदलावों से मिलने वाले संकेतों के बारे में।

धन और सुख-समृद्धि

मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को लगाने से धन और समृद्धि की कमी नहीं होती है। तुलसी का पूजन करने से गर परिवार में खुशियां आती है।

प्रतिदिन जलाए दीपक

तुलसी माता के सामने रोजाना दीपक जलाना चाहिए। तुलसी के पौधे की अच्छे से देखभाल करना चाहिए। तुलसी के पौधे में नजर आने वाले बदलाव कई संकेत देते है।

शुभ माना जाता है ये संकेत

तुलसी के पौधे पर तय समय से पहले मंजरी आना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। मंजरी का तुलसी में समय से पहले उगना धन और समृद्धि का संकेत देता हैं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी

तुलसी पर मंजरी उगने की स्थिति में जातक को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको धन-धान्य का आशीर्वाद भी मिलेगा।

दूर्वा का उगना

घर में लगे तुलसी के चारों ओर अचानक दूर्वा उगने का मतलब हैं कि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।

करियर में प्रगति

तुलसी के पौधे के चारों ओर दूर्वा उगने से जल्द ही कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। साथ ही, करियर में प्रगति के मार्ग भी खुलेंगे।

हरा पौधा

तुलसी के पौधे का अचनाक हरा होना भी एक प्रकार का शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ हैं कि आपको जल्द ही बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य और मंगल का मकर में अद्भुत संयोग, 2024 में इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा