आज यानी 1 जुलाई, सोमवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में होने जा रही है। साथ ही आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की आज दशमी तिथि भी है।
आज के दिन सुनफा योग, गज योग, आयुष्मान योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे ब्रह्मांड के देवता शिव की पूजा का महत्व अधिक है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
1 जुलाई यानी आज के बाद मेष राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।
सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
तुला राशि वालों को शिव की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
कर्क राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।