डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट है इन 3 आटे की रोटियां


By Kushagra Valuskar27, Dec 2023 10:37 PMnaidunia.com

डायबिटीज

डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है। छोटे से लेकर बड़े इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

लाइफस्टाइल

डायबिटीज खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है। अगर मरीज अपने खानपान में सुधार नहीं करते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

खानपान

मधुमेह का परमानेंट इलाज नहीं किया, लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके और खानपान के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद रोटियां

आइए आगे जानते हैं कि मधुमेह रोगियों को कौन-से आटे की रोटियां खाना चाहिए।

राजगिरा आटा

राजगिरा का आटा मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इस आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

रागी आटा

रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। डायबिटीज के मरीज इस आटे को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

जौ आटा

जौ में विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। वजन घटाने के लिए जौ का आटा फायदा पहुंचाता है।

सर्दियों में रोज खाएं भीगे हुए अंजीर, कंट्रोल में रहेगा हाइपरटेंशन