फैंस में स्टार्स और उनके बच्चों से जुड़ी खबरों को लेकर काफी ज्यादा क्रेज होता है। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स डेब्यू के बारे में।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी जोया अख्तर की आर्चीज से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
श्रीदेवी की बेटी और जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी द आर्चीज से अपना डेब्यू करने वाली है। द आर्चीज 7 दिसंबर 2023 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
सलमान खान की भांजी अलिज़ेह अग्निहोत्री भी फर्रे नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। यह फिल्म भी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अलीजेह सिर्फ 23 वर्ष की है।
24 वर्षीय शनाया कपूर भी बेधड़क फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होगी। डेब्यू फिल्म की रिलीज में देरी के चलते एक्ट्रेस ‘स्क्रू ढीला’ फिल्म में भी नजर आ सकती है।
रितिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी जल्दी ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस इश्क विश्क रिबाउंड से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। एक्ट्रेस राजेश रोशन की बेटी है।
अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के पुत्र है। अगस्त्य भी द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। इस फिल्म से अगस्त्य के अलावा सुहाना खान और खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।