गर्मियों में अक्सर राहत पाने के लिए लोग अच्छे ड्रिंक्स का सेवन करना चहाते है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और गर्मी से राहत दिलाएं। आइए उन ड्रिंक्स के बारे में जानते है।
ज्यादा गर्मी से गर्मी लगने के साथ ही तनाव भी बढ़ता है इससे बचाव के लिए इन ड्रिंक्स को पिया जा सकता हैं।
बेल का जूस गर्मी में तनाव से राहत पाने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स है। बेल का जूस एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरा होता है।
नारियल का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाता है और बॉडी को डिहाइड्रेट की समस्या से दूर रखता है।
पुदीने का जूस गर्मी में कई समस्याओं के बचता है साथ ही तनाव से भी मुक्त रखता है। गर्मियों में पुदीने का जूस काफी फायदेमंद होता है।
छाछ एक देसी ड्रिंक है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा पिया जाता है। छाछ शरीर में पानी की कमी को दूर करने में सहायता करता है।
सत्तू का रस भी देसी ड्रिंक है, इसमें मैग्नीशियम सोडियम और आयरन जैसे लाभकारी औषधीय गुण होते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।
गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए रोजाना नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।