15 मई से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य देव की होगी कृपा


By Kushagra Valuskar29, Apr 2023 01:44 PMnaidunia.com

सूर्य गोचर

15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सुबह 11.58 मिनट पर होगा।

सूर्य राशि परिवर्तन

सूर्य मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में आएंगे। 15 जून शाम 06.25 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

सूर्य गोचर प्रभाव

सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव 4 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के जीवन में सफलता का दौर शुरू होगा। लंबे समय से अटके हुए काम में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस अवधि में जो चाहें कर सकते हैं। आपको सभी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी।

मकर राशि

सूर्य राशि परिवर्तन आपके सप्तम भाव में होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। सेहत में सुधार होगा। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

रविवार को सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

लाल पुष्प

सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है। जल अर्पित करने से पहले उसमें कुमकुम डाल लें। साथ ही लाल पुष्प भी अर्पित करना चाहिए।

बरगद

कुमकुम और लाल फूल मिलाकर जल बरगद के वृक्ष में चढ़ाने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

व्रत

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

अपराजिता के पौधे को घर में लगाने से मिलेंगे ये लाभ