रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है, इस दिन सूर्य देव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। सूर्य देव की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।
कुंडली में सूर्य देव के मजबूत होने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलती है। वहीं, सूर्य की स्थिति कमजोर होने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो रविवार के दिन ये खास उपाय करने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और समाज में खूब यश भी मिलेगा।
रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें, इसके बाद सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। यह उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
वहीं, रविवार के दिन पूजा के पश्चात चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से तेज प्राप्त होता है कार्यों में सफलता मिलती है।
रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है, ऐसे में इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। इस उपाय को करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
वहीं, इस दिन घी के दो दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर रखें। यह उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
रविवार के दिन गुड़, चावल और कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। इनका दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
रविवार के दिन ये उपाय करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com