हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन कुछ उपायों को करना से घर में सुख-शांति आ सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानते है।
रविवार का दिन भगवान सूर्य का होता है इसलिए इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा परिवार के साथ मिलकर पूजा करें। इस दिन सूर्य का पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।
इस दिन गाय माता को रोटी में घी या गुड़ मिलाकर खिलाना चाहिए। गाय को रोटी खिलाने से घर में खुशियां आती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन घर में नई झाड़ू लाने से खुशियां आती है। इस झाड़ू से पूरे घर की उसी दिन सफाई करें।
व्यापार में फायदा कमाने के लिए सफेद रंग के वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।