रविवार की शाम को करें 2 उपाय, धन की समस्या होगी दूर


By Arbaaj30, Jun 2024 01:22 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व माना जाता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता हैं। इस दिन उनको जल अर्पित और पूजा की जाती है।

रविवार को जल अर्पित

शास्त्रों के अनुसार, रविवार की सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए, लेकिन आज हम रविवार की शाम को करने वाले उपाय के बारे में बताएंगे।

रविवार के उपाय

रविवार की शाम को 2 उपाय करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। रविवार की शाम को उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

झाड़ू खरीदें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति धन की समस्या से जूझ रहा है, तो रविवार के शाम 3 झाड़ू खरीद कर घर लाएं और सुबह शिव मंदिर में दान कर दें।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता हैं। धन में बढ़ोतरी के लिए रविवार की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए।

धन की समस्या होगी दूर

अगर कोई व्यक्ति रविवार के दिन इन 2 उपायों को करता है, तो उसके जीवन से आर्थिक तंगी तेजी से दूर हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां भी आती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुप्त नवरात्रि पर शुभ विधि से करें पूजा, मिलेंगी खुशियां