सर्दियों में साधारण रोटी को सुपर हेल्दी बनाने का जबरदस्त तरीका, जानिए


By Lakshita Negi04, Dec 2024 04:50 PMnaidunia.com

साधारण रोटी को हेल्दी कैसे बनाए?

ठंड के मौसम में बॉडी को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसके लिए आप क्या खा रहे है ये बहुत जरूरी है। रोटी तो हर रोज की डाइट का हिस्सा है और कई लोग सर्दियों में चावल से ज्यादा रोटी खाना पसंद करते हैं। अगर सही तरीके से रोटी बनाई जाए तो यह आपको दिन भर एनर्जेटिक और चार्ज रखती है। जानें कैसे आप साधारण रोटी को हेल्दी बना सकते हैं।

गेहूं के आटे को साथ बाजरे का आटा

सर्दियों में बाजरे का आटा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे गेंहूं के आटे के साथ मिलाकर इसकी रोटी बनाकर खाने से शरीर गर्म रहता है साथ ही यह आपके गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

रोटी के आटे में मेथी और अजवाइन का जादू

आटे में अजवाइन और मेथी के पत्ते मिलाकर रोटी बनाने से रोटी बहुत टेस्टी और पौष्टिक हो जाती है। इसे खाने से सर्दी और खांसी भी नहीं होती है।

गुड़ के पराठों की मिठास

आप अगर मीठे के शौकीन है तो यह पराठे आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। इसे गर्मियों में खाने से न केवल आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी बल्कि, यह स्वाद में भी बहुत अच्छे होते हैं और शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं।

सत्तू की रोटी

आटे के साथ सत्ती बनाकर उसका डो तैयार करें। इस आटे की रोटी बनाकर खाने से शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है। साथ ही यह रोटी शरीर को लंबे टाइम तक एनर्जेटिक और एक्टिव रखता है।

दूध या छाछ से गूंधा आटा

सर्दियों में रोटी को और हेल्दी बनाने के लिए आटा गूंथते वक्त उसमें पानी डालने के बजाए दूध या छाछ डालकर गूंथने से रोटी और सॉफ्ट और न्यूट्रिशियस होती है।

आटे में अलसी और तिल के बीज

रोटी का आटा गूंथते टाइम उसमें तिल और अलसी के बीज मिला लें। इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे शरीर सर्दियों में भी फिट और एक्टिव रहता है।

सर्दियों में इन तरीकों से रोटी बनाकर खाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

डायबिटीज वाले मूंगफली खा सकते हैं?