साल 2024 में कब लगेगा सूर्य व चंद्र ग्रहण? तुरंत डेट कर लें नोट


By Sahil02, Dec 2023 02:28 PMnaidunia.com

ग्रहण का महत्व

ज्योतिष में सूर्य व चंद्र ग्रहण दोनों का ही धार्मिक महत्व माना जाता है। ग्रहण का असर सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है।

साल 2024 में कब है ग्रहण?

साल 2024 के आने में अब चंद दिनों का समय बाकी है। आइए जान लेते हैं कि नए साल में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब-कब लगेंगे।

शुभ कार्यों की मनाही

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का समय शुभ नहीं होता है। इस वजह से किसी भी ग्रहण के दौरान नया या शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

पूजा-पाठ वर्जित

सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करना भी वर्जित होता है। इतना ही नहीं, इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद किए जाते हैं।

पहला चंद्र ग्रहण

साल 2024 का सबसे पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की तिथि को ही लगता है।

साल का दूसरा ग्रहण

नए साल में दूसरा ग्रहण सूर्य का होगा। यह ग्रह चंद्र ग्रहण के महज 14 दिनों बाद ही लग जाएगा। खास बात है कि यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा और उसकी तिथि 08 अप्रैल 2024 होगी।

तीसरा ग्रहण

नए साल में तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा, जो 18 सितंबर 2024 को लगेगा।

चौथा ग्रहण

साल 2024 का आखिरी और चौथा ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण होगा, जो चंद्र ग्रहण के महज 14 दिन बाद ही लग जाएगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पति की तरक्की के लिए बालों को कब धोएं और कब नहीं? जानें