हिंदू धर्म में भगवान सूर्य देव की विशेष महत्व होता है। सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति को उसका लाभ भी मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो इंसान भगवान सूर्य देवी की सही से उपासना करता है उसी बंद किस्मत का ताला भी खुल जाता है।
कुछ लोग रोजाना भगवान सूर्य देव की उपासना करते है। उनकी उपासना करने के लिए स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में पानी, अक्षत और फूल मिलाकर अर्पित करें।
भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करने के दौरान आप गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते है। उस दौरान इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार सुबह भगवान सूर्य देव की उपासना करने से कारोबार में उन्नति और बढ़ोतरी मिलती है।
सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य देव की उपासना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। बता दें कि कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सूर्य देव की उपासना करने से भाग्योदय भी होता है। भगवान सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है।