सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। अब एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
मकर राशि के जातकों को नियमित रहना होगा। अपने सभी काम समय पर करें। आपको छोटी-छोटी बातों पर अनावश्यक क्रोध आ सकता है।
नौकरी में बदलाव के लिए समय अच्छा है। विदेश से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है।
व्यापारिक मामलों में विदेश से संबंधित काम बनेंगे। अगर व्यापारिक संबंधित मामलों के लिए निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
युवाओं को आलस्य का त्याग करना होगा। अधूरे काम को पूरा करने का उचित समय है।
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अगर पहले से बीमारी हैं तो नियमित जांच कराएं। दिनचर्या में योग को शामिल करें।