वैदिक शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव को लक्ष्य, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व, क्षमता, ऊर्जा, सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में जब उनके चाल में परिवर्तन होता है तो उसका असर सभी क्षेत्रों पर पड़ता है।
बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्यदेव अब 17 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
उन राशियों को कई सारे फायदे मिलने वाले हैं। कोई नया घर खरीदेगा, तो कोई पैसों से भर जाएगा। आइए उन राशियों पर एक नजर डालते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में पंचम भाव में भ्रमण करने वाले हैं।
ऐसे में इस समय आपको अपने संतान से कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि संतान की नौकरी या विवाह की बात चल सकती है।
ऐसे में इस समय आपको अपने संतान से कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि संतान की नौकरी या विवाह की बात चल सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों के राजा कुछ नया लाने वाले हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में लग्न भाव से भ्रमण करने वाले हैं।
इस समय आपका आत्मबल काफी बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की होने के पूरे आसार हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
मेष राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं।