ग्रहों के राजा सूर्य ने 15 जून की सुबह 12 बजकर 37 मिनट पर गोचर किया है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।
सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हो चुके हैं। वहीं, आगामी 31 दिन सूर्य देव इसी राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा।
सूर्य के मिथुन राशि में विराजमान होने से तीन ग्रहों की युति बन गई है। अब मिथुन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य तीन ग्रह मौजूद हैं, जिसकी वजह से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।
मिथुन राशि में सूर्य के 31 दिनों तक रहने का लाभ आपकी राशि को मिलेगा। मेष राशि वालों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
सूर्य देव का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों को धनवान बना सकता है। इस दौरान आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना भी नजर आ रही है।
सूर्य की कृपा से आपका विदेश जाने का सपना पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, कर्क राशि वालों की आय में भी वृद्धि होगी।
आर्थिक तौर पर आने वाले 31 दिन सिंह राशि के लिए लाभदायक साबित होंगे। सूर्य का गोचर करियर के लिहाज से भी फायदेमंद रहेगा।
उपरोक्त जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इस लेख के जरिए हम किसी तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं।
यहां हमने जाना कि सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने का लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ