सूर्य का गोचर 6 राशियों के लिए होगा कष्टकारी


By Sahil07, May 2024 02:50 PMnaidunia.com

सूर्य का गोचर

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर 14 मई को होने वाला है। सूर्य देव पूरे एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

इन राशियों को झेलने होंगे कष्ट

सूर्य के गोचर का नकारात्मक असर कुछ राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों के काम बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि के जातक

सूर्य के वृषभ राशि में आने के बाद मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। खासकर आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना होगा।

तुला राशि

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सूर्य का गोचर तुला राशि वालों को शुभ फल नहीं देगा। इस वजह से आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों पर भी बुरा असर डाल सकता है। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं।

मकर राशि के जातक

इस राशि के जातकों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का बुरा असर पड़ सकता है। 14 मई के बाद नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर गुस्से को नियंत्रित रखना होगा।

कुंभ राशि के जातक

सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों पर भी अशुभ प्रभाव डाल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। इस दौरान आपको फेफड़ों या सांस लेने से संबंधित परेशानी हो सकती है।

मीन राशि के जातक

आपकी राशि के जातकों को 14 मई से ज्यादा सावधान रहना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 1 महीने का समय आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है।

सूर्य के गोचर का अशुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अब 4 राशि वालों से होगी धनवर्षा, 14 मई को होगा चमत्कार