सूर्य ग्रहण से पहले शनि का गोचर इन राशियों के लिए सोने पर सुहागा


By Kushagra Valuskar31, Mar 2024 10:42 PMnaidunia.com

सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है।

शनि गोचर

सूर्य ग्रहण से ठीक दो दिन पहले 6 अप्रैल को शनि महाराज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

शनि महाराज

न्याय के देवता का देवगुरु के नक्षत्र में प्रवेश और उसके बाद सूर्य ग्रहण बहुत ही परिवर्तनकारी समय साबित हो सकता है।

शुभ संयोग

सूर्य ग्रहण और शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। कुछ राशियों को करियर में बड़ा फायदा मिल सकता है। मनचाहा पद और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है।

मेष राशि

मेष के गोचर से मेष राशि के जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। करियर का ग्राफ ऊपर उठेगा। जीवन में एक के बाद एक कई खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशिवालों के लिए शुभ माना जा रहा है। पसंद की नौकरी मिलेगी। व्यापारियों को लाभ होगा। करियर में तेजी से सुधार होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को शनि देव की कृपा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के साथ-साथ समाज में सम्मान मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।

सुंदरकांड किस तरह करने से विशेष फल मिलता है?