सूर्य बदलेंगे चाल, 22 जून के बाद 3 राशियों पर बरसेगा पैसा


By Sahil20, Jun 2024 10:48 AMnaidunia.com

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया जाता है। सूर्य का राशि या नक्षत्र परिवर्तन दोनों महत्वपूर्ण होता है, जिससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं।

22 जून को बदलेंगे चाल

सूर्य एक राशि में 30 दिन और नक्षत्र में 15 दिन तक गोचर करते हैं। अब 22 जून को सूर्य अपनी चाल में बदलाव करके दूसरे नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

आर्द्रा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 5 जुलाई तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ कुछ राशि वालों को मिलेगा। 22 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच में 3 राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मेष राशि के जातक

इस लिस्ट में पहला नाम मेष राशि के जातकों का है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी राशि को धन कमाने के कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि के जातक

सूर्य के चाल बदलने से मिथुन राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार के लिए भी कई शुभ योग बनते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि के जातक

इस राशि के लोगों की नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी। इस दौरान पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से किसी तरह का दावा इसके जरिए नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस मूलांक के व्यक्ति को मिलती हैं हर काम में सफलता