हिंदू धर्म में हाथ की रेखाओं का व्यक्ति के जीवन पर काफी असर होता है। कुछ रेखाएं दुर्लभ मानी जाती है। अगर ये रेखाएं हाथों में हो तो व्यक्ति जीवन में काफी तरक्की करता है।
जिनके जीवन में यह हस्त रेखाएं होती है। उन्हें जीवन में अवश्य सफलता मिलती है, साथ ही ऐसे जातक अपने जीवन में खूब पैसा कमाते है।
राजनीति में सफलता पाने के लिए इन हस्त रेखाओं का होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। सूर्य के गुणों में बढ़ोतरी के लिए यह रेखाएं जिम्मेदार होती है।
यदि हथेली पर सूर्य की रेखा से निकलकर कुछ शाखाएं उंगलियों की ऊपर की ओर जाएं। सूर्य के गुणों में बढ़ोतरी से अधोमुखी गुणों में कमी आती है।
सूर्य रेखा से चलकर रेखा अगर गुरु पर्वत तक पहुंचे तो व्यक्ति को राजनीति में सफलता मिलती है। ऐसे लोग हमेशा हर काम में आगे रहते है।
हाथ की हथेली में सूर्य से निकलकर अगर कोई रेखा मंगल पर्वत तक पहुंचती है तो जातक किसी भी काम करने में झिझकता नहीं है। यह रेखा व्यक्ति को साहसी बनी जाती है।
हाथ में रेखा मंगल पर्वत तक पहुंचने पर व्यक्ति साहसी होता है। साथ ही, वह जीवन में जो कुछ भी हासिल करना चाहता है, वह आसानी से हासिल कर लेता है।
यदि कोई रेखा सूर्य पर्वत से कोई रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है, तो वह में व्यक्ति बहुत खास होता है। ऐसे लोग चतुर होते है और जीवन में मान सम्मान प्राप्त करते है।