स्वामी विवेकानंद उन महापुरुषों में एक हैं, जिनके विचार आज भी लोगों के बेहद काम आते हैं। स्वामी जी के विचार अपनाकर आप जिंदगी जीने का नजरिया भी बदल सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद का कहना है कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप होता है। व्यक्ति को सफलता के लिए खुद को मजबूत बनाना चाहिए।
उठो, जागो और जब तक मत रुको तब तक आप अपने लक्ष्य को हासिल न कर लें। इस विचार को अपनाकर आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं।
खुद पर विश्वास करने को लेकर विवेकानंद जी के विचार है कि जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे, तब तक आप चाहकर भी भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद के मुताबिक, जिस दिन आपके मार्ग में कोई भी समस्या न आए तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं।
दिल को लेकर स्वामी विवेकानंद का विचार है कि जब भी दिल और दिमाग का मुकाबला हो तो हमेशा अपने दिल की ही सुननी चाहिए।
स्वामी विवेकानंद के मुताबिक, व्यक्ति को एक समय पर एक ही काम करना चाहिए और इस तरीके से करें कि अपनी पूरी आत्मा उसी में डाल दें।
स्वामी विवेकानंद के अनुसार, व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म है कि वह स्वभाव से सच्चा रहे और खुद पर विश्वास रखें। ऐसा करने वाले व्यक्ति की छवि भी सकारात्मक बनी रहती है।